NCERT Prakash Class 7 Science Notes in Hindi : यह नोट्स Class 7 Science NCERT New Book के लेटेस्ट पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है, जिसे हमारे Expert के द्वारा तैयार किया गया है। यह नोट्स Latest 2027 के पैटर्न पर आधारित है।

Chapter 11 प्रकाश
प्रकाश वह कारक है जिसकी सहायता से हम वस्तुओं को देखते हैं।
प्रकाश हमेशा एक सरल रेखा में गमन करता है।
प्रकाश का परावर्तन— प्रकाश का किसी सतह पर पड़कर लौटने की घटना को प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।
- समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब सीधा तथा वस्तु के माप का होता है।
- समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब पार्श्विक रूप से उल्टा होता है। अर्थात दर्पण में प्रतिबिंब देखने पर बायाँ, दाएँ दिखाई देता है तथा दायाँ, बाएँ दिखाई देता है।
गोलीय दर्पणों से खेल
जब किसी दर्पण की सतह समतल न होकर वक्रित हो, तो उसे गोलीय दर्पण कहते हैं।
गोलीय दर्पण दो प्रकार का होता है :
- उत्तल दर्पण
- अवतल दर्पण
जिस गोलीय दर्पण की बाहरी सतह कलई की हुई हो तथा भीतरी सतह चमकीली हो उसे अवतल दर्पण कहते हैं।
जिस गोलीय दर्पण की भीतरी सतह कलई की हुई हो तथा बाहरी सतह चमकीली हो उसे उत्तल दर्पण कहते हैं।
जिस सतह से प्रकाश परावर्तित होती है उसे परावर्तक सतह कहते हैं।
वास्तविक प्रतिबिम्ब उल्टा होता है। इसे पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है।
इसे पर्दे पर प्राप्त किया गया है।
आभासी प्रतिबिम्ब सीधा होता है, इसे पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता है।
उत्तल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब सीधा, आभासी तथा वस्तु के आकार से छोटा बनता है।
उत्तल दर्पण का उपयोग गाड़ीयों में साइड मिरर के रूप में किया जाता है।
अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब सीधा तथा उल्टा दोनों बनता है।
अवतल दर्पण का उपयोग उपयोग हजामती दर्पण के रूप में किया जाता है। साथ ही रोगीयों के नाक, कान, आँख तथा गले का निरिक्षण करते समय डॉक्टर उपयोग करते हैं।
दंत विशेषज्ञों द्वारा अवतल दर्पण का उपयोग दाँतों का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए किया जाता है।
लेंस द्वारा बने प्रतिबिंब
लेंस काँच के टुकड़ा होता है, जो पारदर्शी होता है।
वैसे लेंस जो दोनों किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा होता है, उसे उत्तल लेंस कहते हैं।
वैसे लेंस जो दोनों किनारों की अपेक्षा बीच में पतला होता है, उसे अवतल लेंस कहते हैं।
सूर्य का प्रकाश – श्वेत अथवा रंगीन ?
सूर्य के प्रकाश को श्वेत प्रकाश कहते हैं।
श्वेत प्रकाश सात रंगों का बना होता है। जिसे एक शब्द में बैजानीहपीनाला (बैगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल) कहते हैं।