Van Hamari Jeevan Rekha Class 7 notes – वन : हमारी जीवन रेखा

NCERT Van Hamari Jeevan Rekha class 7 notes in Hindi : यह नोट्स Class 7 Science NCERT New Book के लेटेस्‍ट पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है, जिसे हमारे Expert के द्वारा तैयार किया गया है। यह नोट्स Latest 2027 के पैटर्न पर आधारित है।

Van Hamari Jeevan Rekha class 7 notes

Chapter 12 वन : हमारी जीवन रेखा

वन—पृथ्‍वी का वह भू-भाग जो झाड़ियों और पेड़-पौधों से घिरा हुआ हो, उसे वन कहते हैं।

मृदा अपरदन- मिट्टी के कटाव को मृदा अपरदन कहते हैं।

वन का महत्त्व-  वनों का निम्नलिखित महत्व है।

  1. वन पर्यावरण की सुरक्षा के साथ-साथ मनुष्यों की मूल आवश्यकताओं, जैसे आवास निर्माण सामग्री, ईंधन, जल तथा भोजन की आपूर्ति करता है।
  2. पेड़-पौधों की जड़े मिट्टी के कणों को बाँधकर रखती हैं, जिससे तेज वर्षा तथा वायु के झोकों से होनेवाला भूमि अपरदन रूकता है। वन मिट्टी के कटाव को रोकने में सहायक होता है।
  3. यहां जल चक्र के पूर्ण होने में वनों का महत्वपूर्ण योगदान है।
  4. वनों द्वारा वर्षा की मात्रा में वृद्धि होती है।
  5. वनों द्वारा वातावरण के ताप में कमी आती है।
  6. जंगली जानवर लुप्‍त हो जाऐंगे।
  7. वनों से पशुओं के लिए चारा उपलब्ध होता है।
  8. वनों में पेड़ों से गिरने वाले वाले पत्ते मिटटी में सड़कर ह्युमस उत्पन्न करते है जिससे मिट्टी की उर्वरा सकती बढ़ती है।

वन

  • वन विभिन्‍न जंतुओं का आवास होता है।
  • वन में ऊँचे वृक्षों की शाखाएँ वृक्षों के ऊपर छत की तरह दिखाई देती हैं। जिसे वितान (कैनोपी) कहलाता है।
  • वन पर्यावरण में संतुलन बना कर रखते हैं। वन के विभिन्‍न घटक एक-दूसरे पर निर्भर होते हैं।
  • वन से मृदा को ह्युमस प्रदान होता है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।
  • वन- जलवायु, चलचक्र और वायु की गुणवत्ता को नियमित करते हैं।
  • वन मृदा को अपरदन से बचाते हैं।

Leave a Comment