NCERT Bhautik aur Rasayanik Parivartan Class 7 Notes in Hindi : यह नोट्स Class 7 Science NCERT New Book के लेटेस्ट पैटर्न के आधार पर तैयार किया गया है, जिसे हमारे Expert के द्वारा तैयार किया गया है। यह नोट्स Latest 2027 के पैटर्न पर आधारित है।

Chapter 5 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन
परिवर्तन पृथ्वी पर जीवन के लिए आवश्यक है। दूध से दही में बदलना एक परिवर्तन है। दूध का खट्टा होना भी परिवर्तन है। मोम का पिघलना, बल्ब का चमकना, लोहे में जंग लगना, जल का बर्फ में बदलना आदि परिवर्तन के उदाहरण है।
परिवर्तन दो प्रकार के होते हैं— भौतिक परिवर्तन और रासायनिक परिवर्तन
- पदार्थ के आकार, साइज़, रंग और अवस्था जैसे गुण को भौतिक गुण कहते हैं।
- वे परिवर्तन जिसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता है, उसे भौतिक परिवर्तन कहते हैं। जैसे बर्फ का पिघलना, बल्ब का जलना, गुब्बारे का फूलना आदि।
- वे परिवर्तन जिसमें एक या एक से अधिक नए पदार्थ बनते हैं, उसे रासायनिक परिवर्तन कहते हैं। जैसे- जंग का लगना, किसी गैस का बनना, चावल पकना, भोजन का पचना, सेब का रंग बदलना, कागज का जलना, पटाखों का विस्फोट आदि।
भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन के कुछ उदाहरण
परिवर्तन- परिवर्तन के प्रकार
1. मक्खन का एक बर्तन में पिघलना।-भौतिक परिवर्तन
2. जल का उबलकर वाष्प बनना।-भौतिक परिवर्तन
3. जल में साधारण नमक का घुलना।-भौतिक परिवर्तन
4. अलमारी में जंग लगना।-रासायनिक परिवर्तन
5. लकड़ी और कागज का जलना।-रासायनिक परिवर्तन
6. फलों से सलाद बनना।-भौतिक परिवर्तन
7. पेड़ों का काटना।-भौतिक परिवर्तन
8. भोजन का पचना-रासायनिक परिवर्तन
9. फलों का पकना-रासायनिक परिवर्तन
10. बल्ब का जलना-भौतिक परिवर्तन
कार्बन डाइऑक्साइड का खोज जॉन हैल्मॉन्ट ने 1630 में किया था। उन्होंने इसकी खोज चारकोल को जलाते समय किया।
ऑक्सीजन की खोज जोसेफ प्रिस्टले ने किया था।
लोहे में जंग लगना
- लोहे पर लाल-भूरे रंग के परत का जमना जंग लगना कहते हैं।
- जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जल (अथवा जलवाष्प) दोनों की उपस्थिति अनिवार्य है।
जंग से बचने का उपाय
- नियमित रूप से पेंट अथवा ग्रीज़ की परत चढ़ाकर
- क्रोमियम अथवा जस्ता (जिंक) की परत चढ़ाकर
क्रिस्टलीकरण
किसी पदार्थ के शुद्ध क्रिस्टल उनके विलयन से प्राप्त करने की प्रक्रिया को क्रिस्टलीकरण कहलाती है।